Skip to content
Haridwar, Uttarakhand, 249411

Business hours

DURGA BHAWANI ASTROLOGICAL SERVICES PVT. LTD

Monday
10am-6pm
Tuesday
10am-6pm
Wednesday
10am-6pm
Thursday
10am-6pm
Friday
10am-6pm
Saturday
10am-6pm
Sunday
Not provided

You can anytime during the day with your query.

9634095016

क्या आप जानते हैं नामकरण संस्कार से जुड़ी यह विशेषताएं

नामकरण संस्कार के संदर्भ में स्मृति संग्रह में लिखा है-

आयुर्वचौऽभिवृद्धिश्च सिद्भिर्व्यवहतेस्तथा । 

नामकर्मफलं त्वेतत समद्दिष्ट मनीषिभिः । । 

 अर्थात्  नामकरण संस्कार से आयु व तेज की वृद्धि होती है । व्यक्ति का लौकिक व्यवहार में अपना अलग ही अस्तित्व होता है ।

नामकरण के सम्बन्ध में अलग - अलग जगहों पर समय की भिन्नताए रही हैं । पराशर गृह्यसूत्र के अनुसार दशम्यामुत्थाप्य पिता नाम करोति । जन्म के दसवें दिन सूतिका का शुद्धिकरण यज्ञ कराने के बाद नामकरण संस्कार किया जाता है।

नामकरण एक अत्यन्त महत्वपूर्ण संस्कार है । जीवन में व्यवहार का सम्पूर्ण आधार नाम पर ही निर्भर होता है ।

  नामाखिलस्य व्यवहारहेतुः शुभावहं कर्मसु भाग्यहेतुः ।  नाम्नैव कीर्ति लभेत् मनुष्यस्ततः प्रशस्तं खलु नामकर्म । । 

व्यक्ति संज्ञा का जीवन में सर्वोपरि महत्व है । प्रायः बालक का नाम सम अक्षरों में रखना चाहिये । व्यवहारिक नाम दो , चार या छः अक्षर का उत्तम होता है । यश एवं मान - प्रतिष्ठा के लिये दो अक्षर , ब्रह्मचर्य तप - पुष्टि की कामना के लिये ४ अक्षर का नाम श्रेष्ठ होता है । बालक का नाम विषम अक्षर वाला न हो  तो अच्छा है । किन्तु बालिकाओं का नाम विषम अक्षर वाला श्रेष्ठ रहता है । नक्षत्र , नदी , वृक्ष , सर्प , पक्षी , सेवक सम्बन्धी एवं भयभीत करने वाले नाम न रखे जाये तो अच्छा है । नामकरण पिता या कुलश्रेष्ठ व्यक्ति द्वारा होना चाहिये । यह संस्कार ११ वें या १२ वें दिन पूर्वान्ह में करने का शास्त्र निर्देश है । सूतक समाप्ति के बाद देशकाल के अनुसार १० - १२ - १६ - १९ - २२ वें दिन नामकरण संस्कार करना चाहिये ।

क्या आप जानते हैं नामकरण संस्कार से जुड़ी यह विशेषताएं