जानिए बृहस्पति के नग पुखराज की विशेषताएं।
परिचय स्वरूपः बृहस्पति का रत्न पुखराज है । पुखराज को भारतीय ग्रन्थों में पीतमणि , पुष्पराज व जीवरत्न आदि नामों से सम्बोधित किया गया है । आंग्ल भाषा में पुखराज को YELLOW SAPPHIRE कहा जाता है । बहुत से लोग इसे TOPAZ के नाम से भी पुकारते हैं , यह स्वच्छ , पीला व हलकी सफेद कांति वाला पारदर्शी रत्न है । पीतकर्णिकार पुष्प के रंग का पुखराज जो कसौटी पर घिसने के बाद और भी चमकता है सर्वोत्तम कहा गया है । शुद्ध पुखराज रंगहीन होता है , उसको WITLS SAPPHIRI कहा जाता है । बर्मा के पुखराज श्रेष्ठ माने गए हैं । पुखराज में पीले रंग में भी विभिन्न भेद हैं कन्हेर के फूल की भांति , अम्लताज़ के फूल की भाति , सरसों के फूल की भाति , अमलताज के फूल की रंग की भाति सरसों के फूल की भांति, मलमल के रंग की भांति, केसर की बूटी के रंग की भाति आदि विभिन्न रंग इसके कहे गए हैं । इसको स्वर्ण में धारण किया जाता है । पुखराज से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु नीचे 👇दिए गए लिंक पर क्लिक करें।