बुध - पन्ना
Published
परिचय व स्वरूपः
बुध का रत्न पन्ना है । पन्ने को भारतीय साहित्य में सोपर्णी, मरकत मणि आदि नामों से पुकारा गया है । यवनों में इसे जुमर्व या सबजा और आंग्ल भाषा में EMERALD कहते हैं । यह साफ तथा हरे रंग का कोमल सुन्दर , चिकना तथा पारदर्शी होता है । पन्ने में दोष अवश्य होते हैं । अतः कम - से - कम दोष वाला धारण करें । कोलम्बिया की खान का पन्ना सर्वश्रेष्ठ बताया जाता है । भारत में जयपुर पन्ने की कटाई के काम के लिए प्रसिद्ध है । पन्ने के रंग अंगूर के समान , ताते के पंख के समान , मोर के पंख के समान , नींबू के पत्ते के समान , मखमली घास के समान तथा बांस के पत्ते के समान कहा गया है । कमल के पत्ते पर पड़े पानी की बूंद के समान उसकी निर्मल कांति होती है ।
अधिक जानकारी हेतु नीचे 👇दिए गए लिंक पर क्लिक करें