गणेश जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat 2019)
आज हम आपको आने वाली गणेश चतुर्थी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए बहुत आवश्यक है। कम से कम उन लोगों के लिए तो यह लेख बहुत जरूरी है जो अपने घर में गणेश जी को स्थापित करने जा रहे हैं।
*2 सितंबर*
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 2 सितंबर यानि गणेश चतुर्थी के पूरे दिन।कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल योग बनेगा। इतना ही नहीं सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यानी सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ हैं। ग्रहों और सितारों की इस शुभ स्थिति के कारण इस त्योहार का महत्व और शुभत्ता और अधिक बढ़ जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों के इस शुभ संयोग में गणेश जी की स्थापना करने से सुख-समृद्धि और शांति मिलेगी।
*शुभ मुहूर्त*
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा दोपहर के समय करना शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न के समय हुआ था 2 सितंबर दिन सोमवार की शुरुआत हस्त नक्षत्र में होगी और गणेश जी की स्थापना चित्रा नक्षत्र में की जाएगी। मंगल के इस नक्षत्र में चंद्रमा होने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी तिथि का संयोग 2 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहने वाला है।
*पूजन का समय*
घर में गणेश स्थापित करने और पूजन का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.52 मिनट से लेकर दोपहर 12.43 मिनट तक करना अत्यंत शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त भी पूरे दिन मुहूर्त शुभ ही है।
*दुर्गा भवानी ज्योतिष केंद्र* *ज्योतिषाचार्य जितेंद्र सकलानी* *संपर्क सूत्र 96340 95016*