खण्डग्रास 🌙चन्द्र ग्रहण साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्…
खण्डग्रास 🌙चन्द्र ग्रहण साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को पड़ेगा। भारत में यह दोपहर बाद 2.34 बजे अपने चरम पर होगा। इस वक्त धूप होने कारण इसे अपनी आंखों से देखने के चांस कम ही है। हालांकि यह भी पूरे भारत में नहीं दिखेगा। ज्योतिष के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में पड़ेगा। ऐसे में इस राशि में जन्म लेने वाले जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। चंद्र ग्रह कर्कराशि का स्वामी भी है। इसका असर सभी राशि के जातकों में देखने को मिलता है क्योंकि चंद्र मन का कारक होता है। इस चंद्र ग्रहण का किन-किन राशियों पर और क्या असर होगा यह भी जानना जरूरी है, लेकिन इससे पहले जानिए चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई पड़ेगा।
🌙चन्द्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? खगोलशास्त्रितयों के अनुसार, इस बार का चंद्र ग्रहण आशिंक चंद्र ग्रहण होगा। 19 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों खासकर पूर्वोत्तर के राज्यों में देखा जा सकेगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तर अफरीका व दक्षिण अफ्रीका और यूएसए/दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और 4.17 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का चरम दोपहर बाद 2.34 बजे देखने को मिलेगा।. 🌙चन्द्र ग्रह का राशियों पर असर और उपाय: ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली में मन का कारक चंद्र यदि निर्बल हो, शत्रु के क्षेत्र में हो, नीच का हो या शत्रु के नक्षत्र में हो तो दूषित कहलाता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इसलिए, मन की नकारात्मकता दूर करने के लिए चंद्र से जुड़े उपाय किये जा सकते हैं